Breaking News

हजरतपुर पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Spread the love

बक्सेना अड्डे के पास से दबोचा, न्यायालय में पेश
संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूं
हजरतपुर थाना पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार मु.अ.सं. 12/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस में वांछित अभियुक्त आकाश पुत्र धर्मवीर निवासी ग्राम गढ़िया शाहपुर, थाना हजरतपुर, जनपद बदायूं को ग्राम बक्सेना अड्डे से पहले सड़क किनारे से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय, जनपद बदायूं के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अलीगढ़ से सकुशल बरामद हुईं लापता दो नाबालिग छात्राएं

Spread the loveपुलिस की तत्परता से मिली सफलता, परिजनों ने ली राहत की सांस कादरचौक। …