Breaking News

बिसौली पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को दबोचा

Spread the love

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में थी तलाश, न्यायालय भेजा गया
संवाददाता: गोविंद देवल, बिसौली (बदायूं)
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी बिसौली के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत बिसौली थाना पुलिस को सफलता मिली है।
पुलिस ने एससी-नं. 801/25 धारा 306 आईपीसी (आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण) से संबंधित वारंटी अभियुक्त राजेश पुत्र रामजीत निवासी ग्राम पुरवाखेड़ा, थाना बिसौली, जिला बदायूं को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई को अभियान के तहत महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!