Breaking News

मझिया विद्यालय में स्काउट–गाइड शिविर का भव्य समापन

Spread the love

तंबुओं ने खींचा ध्यान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी प्रतिभा
संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूं
बदायूं के उच्च प्राथमिक विद्यालय मझिया में आयोजित त्रिदिवसीय स्काउट–गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। शिविर के दौरान बच्चों द्वारा लगाए गए आकर्षक तंबू शहर में चर्चा का विषय बने रहे। प्रतिभागियों ने अनुशासन, संगठन क्षमता और टीम भावना का जीवंत प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि प्रधानाध्यापिका गीता सिंह ने शिविर का निरीक्षण कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच से ही जीवन को सही दिशा मिलती है। स्काउट प्रशिक्षण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाकर समाज और राष्ट्र के लिए उपयोगी नागरिक बनने की प्रेरणा देता है।
पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि युवाओं में हर कार्य को संभव कर दिखाने की अद्भुत क्षमता होती है। जरूरत केवल श्रेष्ठ चिंतन, दृढ़ संकल्प और सद्भावना की है। उन्होंने युवाओं से सेवा, साहस और अनुशासन को जीवन का मूल मंत्र बनाने का आह्वान किया।
प्रतियोगिताओं में स्काउट वर्ग में छत्रपति वीर शिवाजी टोली प्रथम, महात्मा गांधी द्वितीय और जय बजरंगबली तृतीय स्थान पर रही। गाइड वर्ग में रानी लक्ष्मीबाई कंपनी व महालक्ष्मी कंपनी संयुक्त रूप से प्रथम, रानी अहिल्याबाई द्वितीय तथा भारत माता कंपनी और मां सरस्वती कंपनी तृतीय स्थान पर रहीं। रानी दुर्गावती, श्रीकृष्ण, चंद्रशेखर आजाद और डॉ. भीमराव अंबेडकर टोली को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
निर्णायक के रूप में शिक्षिका प्रतिभा सिंह और श्वेता गुप्ता रहीं। विजेता टोलियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के शिक्षक राजीव कुमार ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर कुसुम लता, मिथलेश, करुणेश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पत्नी से पारिवारिक विवाद के बाद युवक पानी की टंकी पर चढ़ा, समझाइश के बाद सकुशल उतारा गया

Spread the loveइस्लामनगर। नगर पंचायत इस्लामनगर में कार्यरत एक निजी सफाई कर्मचारी बुधवार को पारिवारिक …

error: Content is protected !!