Breaking News

रमपुरिया श्रीजी कोल्ड स्टोरेज में आलू भंडारण सत्र का शुभारंभ

Spread the love

— संवाददाता: आई एम खान, बिसौली
बिसौली। बिल्सी रोड स्थित रमपुरिया श्रीजी कोल्ड स्टोरेज में आलू भंडारण के नवीन सत्र का शुभारंभ विधि-विधान से किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्वान पंडित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन एवं पाठ संपन्न कराया गया।
शुक्रवार को कोल्ड स्टोरेज के प्रबंध निदेशक चौधरी उमेश पाल सिंह एवं अमन चौधरी ने आवास पूजन कर नए सत्र की शुरुआत की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे और उन्होंने भंडारण प्रक्रिया की जानकारी भी ली।
कार्यक्रम के दौरान किसानों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई तथा उन्हें उपहार वितरित कर सम्मानित किया गया। प्रबंधन की ओर से किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया गया।
इस मौके पर आर्यन चौधरी, गोपाल गुप्ता, पुष्पेंद्र ठाकुर, बॉबी सिंह, भरत, विकास, जितेंद्र शाक्य, वीनू, भगवानदास, अजयवीर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के ‘बूथ विजय’ का महाकुंभ: 22 जुलाई के सम्मेलन को लेकर बदायूँ में तैयारी तेज

Spread the love बदायूँ। भारतीय जनता पार्टी आगामी 22 जुलाई को आयोजित होने वाले ‘बूथ …

error: Content is protected !!