Breaking News

वृन्दा कोल्ड स्टोरेज एण्ड एलाइड इंडस्ट्रीज का उद्घाटन, किसानों को मिलेगी भंडारण सुविधा

Spread the love

— संवाददाता: आई एम खान , बिसौली
बिसौली। नगर के आंवला रोड स्थित वृन्दा कोल्ड स्टोरेज एण्ड एलाइड इंडस्ट्रीज का शुक्रवार को विधि-विधान के साथ उद्घाटन किया गया। हवन-पूजन के उपरांत स्व. अजय कुमार अग्रवाल की धर्मपत्नी ममता अग्रवाल एवं इंजी. केशव अग्रवाल ने कोल्ड स्टोरेज की मशीनों का पूजन कर उन्हें विधिवत चालू किया।
आयोजित किसान समारोह में वक्ताओं ने कहा कि कोल्ड स्टोरेज के संचालन से क्षेत्रीय किसानों को आलू एवं अन्य फसलों के सुरक्षित भंडारण की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। इससे किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य मिलने में सहायता मिलेगी और वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेंगे।
कार्यक्रम में कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, रवि प्रकाश अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन सुषमा मौर्या, गिरीश जुनेजा, डॉ. विभूति ऐरन, अरविंद अग्रवाल, प्रणय अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल, जतिन अग्रवाल, शोभित अग्रवाल, मनीष गर्ग, आशीष गर्ग, पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर अभिनव गुप्ता, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर प्रशांत शर्मा, दुर्गेश वार्ष्णेय, पुनीत अंसल सहित क्षेत्रीय किसान एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बीजेपी जन कल्याण मंच का विस्तार, सूफी मुजाहिर जिला अध्यक्ष व इमशाद अली बने उपाध्यक्ष

Spread the loveसहसवान। भारतीय जनता पार्टी जन कल्याण मंच को और अधिक गति देने के …

error: Content is protected !!