Breaking News

वजीरगंज पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूं
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार चलाए जा रहे वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना वजीरगंज पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
पुलिस के अनुसार मु0अ0सं0 54/2026 धारा 108/351(3) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त तालिब पुत्र सैफुलखान निवासी जसौला गांव, जामिया नगर, ओखला नई दिल्ली (मूल निवासी छोटी बलिया, थाना कोतवाली शहर, जिला बेगूसराय, बिहार) को कस्बा सैदपुर स्थित सैयद डिग्री कॉलेज के पास से एक मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार किया गया।
घटना के संबंध में 18 फरवरी 2026 को वादी निजाकत पुत्र कुदरतउल्ला निवासी ग्राम दूगो, थाना वजीरगंज की तहरीर पर थाना वजीरगंज में उक्त धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाल सुरक्षा समिति की बैठक में साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी

Spread the love उसावां/म्याऊं। खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला की अध्यक्षता में उसावां और …