Breaking News

गर्मी से पहले बिजली विभाग सक्रिय, सब स्टेशन पर मेंटेनेंस कार्य तेज

Spread the love

संवाददाता: आई एम खान , बिसौली
बिसौली। आगामी त्योहारों एवं गर्मी के मौसम को देखते हुए विद्युत विभाग ने निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में स्थानीय विद्युत उपकेंद्र पर मेंटेनेंस कार्य कराया जा रहा है।
बिजली विभाग द्वारा स्विच यार्ड में साफ-सफाई के साथ पावर परिवर्तन (ट्रांसफार्मर) की मरम्मत का कार्य किया गया। एसडीओ बिसौली अमित कुमार ने बताया कि विभाग की योजना है कि गर्मी के सीजन में लाइन ब्रेकडाउन की समस्या न हो और फॉल्ट न्यूनतम रहें, ताकि उपभोक्ताओं को 24 घंटे निर्वाध बिजली मिल सके।
उन्होंने बताया कि बढ़ते तापमान के दौरान बिजली लोड बढ़ने से तकनीकी खराबी की आशंका रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए ट्रांसफार्मरों की मरम्मत, जर्जर तारों का परिवर्तन तथा फीडरों की जांच का कार्य निरंतर कराया जा रहा है, जिससे ओवरलोडिंग और फॉल्ट की समस्या से बचा जा सके।
मेंटेनेंस कार्य के दौरान अवर अभियंता मो. मियां कुरैशी, कमलेश कुमार, रवि शर्मा, अनिल, विकास, संगम, चुनमुन शर्मा सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, वैश्य समाज ने दिया एकता का संदेश

Spread the loveउझानी। राष्ट्रीय वैश्य एकता दल (RVED) एवं समस्त वैश्य परिवार के सहयोग से …