Breaking News

मथुरा के ‘मिनी जामताड़ा’ में साइबर ठगों पर पुलिस की बड़ी छापेमारी

Spread the love

एजेंसी/संवाददाता, मथुरा
मथुरा। मथुरा के ‘मिनी जामताड़ा’ इलाके में साइबर ठगों को पकड़ने के लिए रविवार को 240 से अधिक पुलिसकर्मियों ने बड़ी छापेमारी की। करीब 20 से अधिक गाड़ियों के काफिले के साथ पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत के नेतृत्व में दो टीमों ने विशंभरा और झंझावली गांवों में रेड की।
पुलिस को देखकर गांव में भगदड़ मच गई और लोग खेतों में छिपने लगे। पांच घंटे तक चले इस अभियान में पुलिस ने 34 लोगों को हिरासत में लिया, जबकि 45 लोग फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने 5 गाड़ियां भी जब्त की हैं।
एसपी सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि बॉर्डर क्षेत्र के करीब 8-10 गांव साइबर ठगी का गढ़ माने जाते हैं। यहां एक बड़ा नेटवर्क सक्रिय है, जो देश और विदेशों में ऑनलाइन ठगी के मामलों को अंजाम देता है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान इस नेटवर्क को निशाना बनाया और भविष्य में इसे रोकने के लिए निगरानी बढ़ाने का भी एलान किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

हत्या के मामले में दोषी को आजीवन कारावास, छह आरोपी बरी

Spread the loveबदायूं। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बदायूं पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते हत्या …