Breaking News

ब्रज में होली का खुमार, लड्डू होली से शुरू हुआ रंगोत्सव

Spread the love

एजेंसी/संवाददाता, मथुरा
मथुरा। ब्रज में होली का उत्सव हर दिन और भी रंगीन होता जा रहा है। वसंत पंचमी से शुरू हुआ यह उत्सव अब मंदिर परिसरों तक सीमित नहीं रह गया है। 24 फरवरी से नलियों-गलियों में होली की धूम बढ़ जाएगी, जबकि 25 फरवरी को बरसाना में प्रसिद्ध लट्ठमार होली का आयोजन होगा।
अभी तक मंदिरों में होली के रसिया और धमार का आनंद लिया जा रहा था, लेकिन मंगलवार से बरसाना में लड्डू होली के साथ रंग-उत्सव का नया चरण शुरू होगा। ब्रज के मंदिरों के अंदर से बाहर तक गुलाल उड़ने और रंग बरसने का क्रम जारी रहेगा। बसंत पंचमी से अब तक ठाकुरजी के कपोलों पर गुलाल लगाया जा रहा था, लेकिन अब सभी मंदिरों में रंगोत्सव का विस्तृत आयोजन होगा।
बरसाना में 25 फरवरी को लट्ठमार होली होगी, जबकि 26 फरवरी को नंदगांव में यह आयोजन होगा। 27 फरवरी से मथुरा के द्वारकाधीश मंदिर, कृष्ण जन्मस्थान और अन्य मंदिरों में ठाकुरजी के कमर में गुलाल से भरा पेटा बांधा जाएगा, जिससे होली जलने तक अनवरत गुलाल और रंग उड़ता रहेगा। इस बार होली का सामान्य चार दिन तक चलेगी। 3 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण के कारण सुबह 9:05 बजे से सूतक काल शुरू होगा और मंदिरों के पट बंद कर दिए जाएंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आसफपुर चौकी से हेड कांस्टेबल श्यामवीर सिंह का तबादला, साथियों ने उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना की

Spread the loveविदाई समारोह में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया गया …

error: Content is protected !!