Breaking News

लूट व गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

नगदी व पीली धातु की दुरिया बरामद, न्यायालय में किया पेश
संवाददाता: , बिसौली (बदायूं)
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. बृजेश कुमार सिंह के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना बिसौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा. हृदेश कठेरिया एवं क्षेत्राधिकारी बिसौली के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो मामलों का सफल अनावरण करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
थाना बिसौली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 68/2026 धारा 309(6)/317(2) बीएनएस एवं मु0अ0सं0 46/2026 धारा 304(2)/317(2) बीएनएस के मामले में वांछित अभियुक्त ओमेन्द्र उर्फ मन्ना पुत्र नरेश यादव निवासी ग्राम शेखुपुरा थाना बिसौली, उम्र 24 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के कब्जे से लूट व छिनैती के 7,650 रुपये नगद, एक पीली धातु की दुरिया तथा घटना में प्रयुक्त एक लाठी बरामद की गई है। बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई थी।
गिरफ्तार अभियुक्त को 24 फरवरी 2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
आपराधिक इतिहास
अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी थाना बिसौली में धारा 323/506 भादवि सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी व बरामदगी की कार्रवाई उ0नि0 मोहम्मद अब्बास द्वारा पुलिस टीम के साथ की गई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पत्नी से पारिवारिक विवाद के बाद युवक पानी की टंकी पर चढ़ा, समझाइश के बाद सकुशल उतारा गया

Spread the loveइस्लामनगर। नगर पंचायत इस्लामनगर में कार्यरत एक निजी सफाई कर्मचारी बुधवार को पारिवारिक …

error: Content is protected !!