Breaking News

बदायूँ में 27 फरवरी को वृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां देंगी नौकरी का मौका

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूँ
बदायूँ। जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए खुशखबरी है। जिला सेवायोजन कार्यालय बदायूँ की ओर से 27 फरवरी 2026 को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला पूर्वाह्न 11 बजे से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सालारपुर परिसर में लगेगा।
जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि मेले का आयोजन कौशल विकास मिशन के सहयोग से किया जा रहा है। इसमें तकनीकी और गैर-तकनीकी क्षेत्र की 50 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा लेंगी। कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों पर मौके पर ही साक्षात्कार और चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
उन्होंने बताया कि रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है। इसमें हाईस्कूल से लेकर स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक तथा कौशल विकास डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।
जिला सेवायोजन अधिकारी ने अधिक से अधिक बेरोजगार अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने समस्त आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय से पहुंचकर रोजगार मेले का लाभ उठाएं। यह मेला युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर साबित हो सकता है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय लोक प्रशासन संस्थान की बैठक सम्पन्न, वेद प्रकाश गुप्ता को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Spread the loveबदायूँ। भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के तत्वावधान में शक्ति टेंट हाउस परिसर में …

error: Content is protected !!