Breaking News

इंडियन बैंक परिसर में कुत्तों को जलाने का आरोप, वीडियो वायरल; पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल, कानपुर
कानपुर। शहर के बड़ा चौराहा स्थित कोतवाली थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब Indian Bank की शाखा परिसर से जुड़ा एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया। आरोप है कि बैंक के एक कर्मचारी ने तीन बेजुबान कुत्तों को आग के हवाले कर दिया। घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, जानवरों के प्रति इस तरह की क्रूरता से इलाके में भारी आक्रोश है। सूचना मिलते ही कानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही वायरल वीडियो की सत्यता की भी पड़ताल शुरू कर दी है।
कोतवाली प्रभारी जगदीश पांडेय ने बताया कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है। वीडियो की प्रमाणिकता, घटना की परिस्थितियों और संबंधित व्यक्ति की भूमिका स्पष्ट होने के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पशु क्रूरता से जुड़े प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
घटना को लेकर क्षेत्रीय लोगों और पशु प्रेमियों में रोष व्याप्त है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आसफपुर से चंदौसी मार्ग पर विद्युत पोल क्षतिग्रस्त , अनहोनी घटना की आशंका

Spread the loveआसफपुर ( बदायूं ) – क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बरसात के …

error: Content is protected !!