Breaking News

टोक्यो पहुंचने पर सीएम योगी का गर्मजोशी से स्वागत, यामानाशी के वाइस गवर्नर ने की अगवानी

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
टोक्यो। जापान दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का टोक्यो आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। टोक्यो में यामानाशी प्रांत के वाइस गवर्नर जुनिचि इशिदरा ने स्वयं एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी की।
मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए प्रवासी भारतीय समुदाय भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहा। पारंपरिक अंदाज में स्वागत और आत्मीय मुलाकातों ने माहौल को खास बना दिया। मुख्यमंत्री ने प्रवासी भारतीयों से संवाद करते हुए उत्तर प्रदेश में निवेश और औद्योगिक संभावनाओं पर चर्चा की।
जापान दौरे के दौरान मुख्यमंत्री की विभिन्न औद्योगिक समूहों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठकें प्रस्तावित हैं। माना जा रहा है कि यह दौरा उत्तर प्रदेश में निवेश, तकनीकी सहयोग और औद्योगिक साझेदारी को नई दिशा देगा।
टोक्यो में उमड़े इस अपनत्व ने भारत-जापान संबंधों की मजबूती और प्रवासी भारतीयों के उत्साह को भी उजागर किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बारिश से बिल्सी की सड़कों पर जलभराव, कीचड़ और बदबू से नागरिक परेशान

Spread the loveबारिश से बिल्सी की सड़कों पर जलभराव, कीचड़ और बदबू से नागरिक परेशान …

error: Content is protected !!