Breaking News

वीरांगना महारानी अवंति बाई लोधी के बलिदान दिवस पर भव्य समारोह, 40 बेसहारा महिलाओं को साड़ी वितरण

Spread the love

बदायूं | संवाददाता गोविंद देवल

लोधी समाज सेवा नायक लोधी सेना संगठन बदायूं द्वारा 1857 की क्रांति की प्रथम महिला अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंति बाई लोधी के पूर्व बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में ग्राम ज्वालापुर, ब्लॉक सहसवान, विधानसभा बिल्सी में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष बदायूं धर्मपाल सिंह लोधी एवं ब्लॉक अध्यक्ष सहसवान लोधी गौरव प्रतिहार ने किया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व आईजी के.पी. सिंह लोधी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान समाज को मजबूत, भयमुक्त, नशामुक्त और शिक्षायुक्त बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही व्यापार, नौकरी और सामाजिक उत्थान से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
संगठन की ओर से समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए 40 बेसहारा महिलाओं को साड़ी वितरण किया गया। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों को बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय संरक्षक के.पी. सिंह लोधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहर सिंह लोधी, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप कुमार लोधी, राष्ट्रीय संयोजक प्रभात कुमार वर्मा, राष्ट्रीय महासचिव हरीराम वर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मनसुख लोधी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. लालजीत वर्मा, राष्ट्रीय सचिव ई. धर्मेंद्र कुमार लोधी, प्रदेश प्रभारी एस.के. लोधी उर्फ टिंकू भइया, प्रदेश महासचिव एड. बृजेश कुमार लोधी, मंडल मंत्री डॉ. रामकुमार लोधी, मंडल उपाध्यक्ष अलीगढ़ मंडल नरेंद्र कुमार लोधी, जिला अध्यक्ष बदायूं धर्मपाल सिंह लोधी, जिला अध्यक्ष शाहजहांपुर गुड्डू वर्मा, जिला महामंत्री गजराज सिंह लोधी, विजय कुमार लोधी, जिला कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार लोधी, जिला महासचिव राजकुमार लोधी, मोरपाल वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष म्याऊं धर्मेंद्र लोधी, ब्लॉक अध्यक्ष उसावां अजय कुमार लोधी, प्रवेश कुमार लोधी, नौबत सिंह लोधी, लाला राम लोधी सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में समाज की एकता और संगठन की मजबूती पर बल देते हुए वीरांगना महारानी अवंति बाई लोधी के बलिदान को याद कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू कैंपस में होली के रंगों में सराबोर नज़र आए स्टुडेंट्स

Spread the love मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के स्टुडेंट्स कैंपस में होली पर रंगों में …

error: Content is protected !!