Breaking News

बिल्सी में हाईवे हादसा: पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, 19 वर्षीय चाट विक्रेता की मौत

Spread the love

बिजनौर-बदायूं हाइवे, बिल्सी। संवाददाता: गोविंद देवल
रविवार की दोपहर बिल्सी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। विधायक आशुतोष मौर्य के पैट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 19 वर्षीय मोनू पुत्र प्रेमपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी लालाराम गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के मुताबिक, मोनू और लालाराम मोहल्ला संख्या एक के रहने वाले हैं। दोनों बाइक से गांव खैरी की ओर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक पैट्रोल पंप के पास पहुंची, सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने दोनों को सड़क पर गिरा दिया।
स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने मोनू को रास्ते में ही मृत घोषित कर दिया, जबकि लालाराम को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
मोनू अपने परिवार का पालन-पोषण चाट-पकौड़ी के ठेले से करता था। उसकी असमय मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य ने बताया कि पिकअप गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है और मामले की जांच चल रही है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

देश में 9 राज्यपालों की अदला-बदली, कई राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

Spread the loveदिल्ली से विनय कुमार सक्सेना लद्दाख भेजे गए, तरनजीत सिंह संधू बने दिल्ली …

error: Content is protected !!