Breaking News

वाल्मीकि समाज की जागरूकता बैठक में एकता और शिक्षा पर जोर

Spread the love

बदायूं/शाहजहांपुर। भारतीय भाईचारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रपाल भारतीय ने थाना परौर क्षेत्र के गांव पचदेवरिया में वाल्मीकि समाज के लोगों के साथ जागरूकता बैठक आयोजित की। बैठक में समाज के लोगों को एकजुट होकर अपने अधिकारों और सामाजिक उत्थान के लिए आगे आने का संदेश दिया गया।
बैठक में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं, युवाओं और लड़कियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान समाज में शिक्षा, एकता और जागरूकता को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रपाल भारतीय ने कहा कि समाज की उन्नति के लिए शिक्षा और जागरूकता बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से संगठित रहकर सामाजिक विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
इस अवसर पर विपेंद्र भारतीय, आकांक्षा भारतीय, संतोष, श्याम बरन, अभिषेक भारतीय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!