Breaking News

पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त कल होगी जारी, बदायूं के 4.31 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

Spread the love

बदायूं। उप कृषि निदेशक मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त शाम 5 बजे गुवाहाटी (असम) में आयोजित पीएम किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम से जारी की जाएगी। इस दौरान देशभर के किसानों के खातों में धनराशि सीधे अंतरित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि जनपद बदायूं के 4,31,225 किसानों के खातों में भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 2000 रुपये की धनराशि वन क्लिक के माध्यम से भेजी जाएगी। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा, जिसमें जनप्रतिनिधि व किसान भाग लेंगे।
कृषि विभाग द्वारा शासन के निर्देशानुसार विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जनपद स्तरीय कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र उझानी में आयोजित होगा, जिसमें जिला कृषि अधिकारी व उप कृषि निदेशक उपस्थित रहेंगे।
इसके अलावा विकास खंड स्तर पर कार्यक्रम सभी विकास खंड सभागारों में आयोजित किए जाएंगे, जिनमें खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी (कृषि) मौजूद रहेंगे। ग्राम पंचायत स्तर पर भी पंचायत भवनों में कार्यक्रम आयोजित होंगे, जहां ग्राम पंचायत अधिकारी व कृषि विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।
इसी प्रकार मंडी समिति स्तर पर समस्त मंडी समितियों में कार्यक्रम होंगे, जिनमें मंडी सचिव मौजूद रहेंगे। पैक्स व सहकारिता समितियों में सचिव व सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें जिला कृषि अधिकारी नामित रहेंगे।
संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कार्यक्रमों का सफल आयोजन सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक किसानों की सहभागिता कराई जाए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

संविदा लाइनमैन के खिलाफ शिकायत, जांच की मांग

Spread the loveबदायूं। जरीफनगर बिजलीघर क्षेत्र में तैनात एक संविदा लाइनमैन के खिलाफ कुछ उपभोक्ताओं …