Breaking News

शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Spread the love

बदायूं। जनपद के थाना उसावां पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी दातागंज के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को यह कार्रवाई की गई।
थाना उसावां पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में श्यामसुन्दर पुत्र हरिराम निवासी वार्ड नंबर 04, कस्बा व थाना उसावां को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए उसे माननीय उपजिला मजिस्ट्रेट दातागंज की अदालत में पेश करने के लिए भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक थाना उसावां ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
संवाददाता: अमित वर्मा


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुलिस की प्रभावी पैरवी से NDPS एक्ट के अभियुक्त को सजा व अर्थदण्ड

Spread the loveबदायूँ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर अपराधियों को त्वरित सजा …