Breaking News

एसएसपी ने डायल 112 की 10 नई गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी, आपात स्थिति में मिलेगी त्वरित सहायता

Spread the love

बदायूं। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Dr. Brijesh Kumar Singh ने पुलिस डायल 112 की 10 नई गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान एसएसपी ने कहा कि नई गाड़ियों के शामिल होने से आपातकालीन स्थितियों में पुलिस की प्रतिक्रिया और अधिक तेज होगी तथा आम जनता को समय पर सहायता मिल सकेगी। उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि डायल 112 सेवा के माध्यम से मिलने वाली सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई कर लोगों की मदद करें।
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर Vijayendra Dwivedi, क्षेत्राधिकारी नगर Rajneesh Kumar Upadhyay सहित अन्य अधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आसफपुर चौकी से हेड कांस्टेबल श्यामवीर सिंह का तबादला, साथियों ने उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना की

Spread the loveविदाई समारोह में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया गया …

error: Content is protected !!