Breaking News

पश्चिमी यूपी में मौसम का अलर्ट: बदायूं समेत 9 जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

Spread the love

बदायूं। सचेत ऐप के माध्यम से प्राप्त मौसम सूचना के अनुसार अगले तीन घंटों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम अचानक खराब होने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए बिजली गिरने, हल्की से मध्यम बारिश तथा गरज के साथ तेज आंधी चलने की चेतावनी दी गई है।
मौसम चेतावनी के अनुसार करीब 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।
अलर्ट में जिन जिलों को शामिल किया गया है उनमें Amroha, Badaun, Bareilly, Lakhimpur Kheri, Moradabad, Pilibhit, Rampur, Sambhal और Shahjahanpur शामिल हैं।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें तथा सुरक्षित स्थानों पर रहें। किसानों और आम नागरिकों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में फॉगिंग न होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, रातभर परेशान हो रहे लोग

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। नगर में लंबे समय से फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों …

error: Content is protected !!