Breaking News

70 वर्ष से अधिक आयु वालों के बनेंगे ‘70+ आयुष्मान कार्ड’, पूरे देश में मिलेगा कैशलेस इलाज

Spread the love

बदायूं। जनपद में 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘70+ आयुष्मान कार्ड’ बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय की ओर से अपील जारी कर सभी पात्र बुजुर्गों से जल्द से जल्द अपना आयुष्मान कार्ड बनवाने का अनुरोध किया गया है।
सीएमओ कार्यालय के अनुसार जिन पेंशनर्स की आयु 70 वर्ष या उससे अधिक है और जिनका पंडित दीनदयाल कैशलेस कार्ड पहले से बना हुआ है, वे भी ‘70+ आयुष्मान कार्ड’ बनवा सकते हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि Pandit Deendayal Upadhyay Cashless Scheme केवल उत्तर प्रदेश राज्य के भीतर ही मान्य है, जबकि Ayushman Bharat Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana के तहत बनने वाला 70+ आयुष्मान कार्ड पूरे देश में मान्य होता है। इस कार्ड के माध्यम से देश के किसी भी अधिकृत अस्पताल में कैशलेस इलाज की सुविधा प्राप्त की जा सकती है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी पात्र वरिष्ठ नागरिकों से अपील की है कि वे शीघ्र अपना ‘70+ आयुष्मान कार्ड’ बनवाकर इस योजना का लाभ उठाएं, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें बेहतर और व्यापक चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर बिल्सी में चला वृहद वृक्षारोपण अभियान

Spread the loveविधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व में लगाए गए छायादार एवं फलदार पौधे, पर्यावरण …

error: Content is protected !!