Breaking News

खेराती चौक पर रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Spread the love

बदायूं। शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित खेराती चौक पर रविवार को एक रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
जानकारी के अनुसार खेराती चौक स्थित ज्योति रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान में रखा कपड़ा व अन्य सामान जलने लगा। आग की लपटें और धुआं देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
प्रारंभिक जांच में आग लगने का पता नहीं चल सका है हालांकि प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। आग की इस घटना से क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

Spread the love पर्यावरण संरक्षण से ही विश्व सुरक्षित: सुनील कुमार जल संरक्षण से ही …

error: Content is protected !!