Breaking News

मानसिक मंदित आश्रय गृह में बच्चों के बीच मनाया स्वाति वार्ष्णेय का जन्मदिन

Spread the love

संवाददाता आई एम खान
बिसौली। नगर के प्रभात ग्रामोद्योग सेवा संस्थान द्वारा संचालित मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में डा. गुंजन गुप्ता की धर्मपत्नी स्वाति वार्ष्णेय का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान आश्रम के बच्चों ने ताली बजाकर और जन्मदिन के गीत गाकर स्वाति वार्ष्णेय को बधाई दी। बच्चों की खुशियों से पूरा परिसर उत्साह से भर उठा।
स्वाति वार्ष्णेय ने बताया कि उन्होंने अपना जन्मदिन समाज के हाशिए पर रहने वाले बच्चों के बीच मनाने का निर्णय लिया। इन बच्चों के साथ जन्मदिन मनाकर उन्हें बेहद खुशी महसूस हो रही है। उन्होंने बच्चों को अपने हाथों से मिठाई खिलाई और उपहार भी भेंट किए।
इस अवसर पर पुलकित गुप्ता, नेहा गुप्ता, टिया गुप्ता, शिव, ओम, संस्था के सचिव धर्मवीर सिंह, अनिल कुमार, बंटी, हर्षित कुमार, राजा अहमद, ओम सक्सेना, प्रदीप कुमार, कमल कुमार, शौर्य, राजकुमार, दीपक, बिट्टू, महावीर, वरदान, गुड्डू आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!