Breaking News

रमजान में रोजा इफ्तार से मजबूत हुआ भाईचारे का संदेश

Spread the love

सहसवान। नगर के मोहल्ला शाहबाजपुर में एडवोकेट मजाहिर अली की ओर से रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोजेदारों व क्षेत्रीय लोगों ने सामूहिक रूप से रोजा खोला।
इफ्तार के दौरान आपसी भाईचारा और सौहार्द का माहौल देखने को मिला। एडवोकेट मजाहिर अली ने कहा कि रमजान का पवित्र महीना प्रेम, भाईचारा और इंसानियत का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों का सम्मान करते हुए समाज में मिलजुलकर रहना चाहिए और त्योहारों को शांति व सद्भाव के साथ मनाना चाहिए।
इस अवसर पर मौजूद लोगों ने देश व समाज में अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआ मांगी तथा एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी। उपस्थित लोगों ने इफ्तार कार्यक्रम की सराहना भी की।
इस मौके पर मुकीस, शरीफ उद्दीन, अजीम अंबानी, अब्दुल कादिर, अकरम, शोएब नकवी, हाफिज रफीक, तारिक पत्रकार, मुनाजिर, शहादत नकवी, बबलू, नजम, समीर, फारूक, युनुस प्रधान, पप्पू सहित अन्य रोजेदार मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी ने की कानून-व्यवस्था और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

Spread the loveकछला गंगा घाट का निरीक्षण, पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण और बिनावर थाने …

error: Content is protected !!