Breaking News

ट्रैक्टर रोककर मारपीट व फायरिंग का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तमंचा बरामद

Spread the love

इस्लामनगर (बदायूं)। ट्रैक्टर चालक को रोककर मारपीट, फायरिंग और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने के मामले में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया है।
थाना इस्लामनगर क्षेत्र के ग्राम सैफुल्लागंज निवासी वादी वदन सिंह पुत्र पीताम्बर जाटव ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव के ही यादवीर यादव पुत्र रामफल और मुनीश पुत्र यादवीर यादव ने उनका ट्रैक्टर रुकवाकर गाली-गलौज की, मारपीट की और जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। साथ ही जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया।
तहरीर के आधार पर थाना इस्लामनगर में मुकदमा संख्या 55/2026 धारा 115(2), 352, 109(1) बीएनएस तथा 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2) वी एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर आरोपी यादवीर यादव को खंजनपुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर सहसवान मोड़ स्थित कोहरा कट के पास टूटे यात्री शेड के कोने से घटना में प्रयुक्त एक अवैध 315 बोर का तमंचा और उसकी नाल में फंसा एक खोखा कारतूस बरामद किया गया।
बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25(1-बी)ए की बढ़ोतरी भी की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी यादवीर यादव थाना इस्लामनगर का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है और उसके खिलाफ पूर्व में भी हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने पुलिस टीम के साथ मिलकर आरोपी को गिरफ्तार किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सीएम योगी से मिले विधायक महेश गुप्ता, पार्क, स्कूल और फायर स्टेशन समेत कई मांगें रखीं

Spread the loveबदायूं शहर में सार्वजनिक पार्क बनाने व ग्रामीण क्षेत्रों में नए राजकीय हाईस्कूल …

error: Content is protected !!