लखनऊ। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव से गाजीपुर जिला अध्यक्ष सुजीत यादव की शिष्टाचार भेंट। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट के निवास गाजियाबाद में यादव महासभा गाजीपुर जिले के अध्यक्ष सुजीत यादव ने आज शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने समाज के हित और संगठन के विस्तार पर चर्चा की।
सुजीत यादव ने संगठन की मजबूती के लिए अपने जिले में चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि यादव समाज की एकता और संगठन की मजबूती के लिए वह हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव ने सुजीत यादव के प्रयासों की सराहना की और उन्हें समाज के कल्याण के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि यादव समाज को एकजुट करके समाज के उत्थान के लिए काम करना आज की जरूरत है वहीँ सुजीत यादव ने गाजीपुर यादव समाज के तरफ से भगवान कृष्ण की प्रतिमा भेंट करके समाज का गौरव बढ़ाया।
इस मुलाकात के दौरान संगठन को मजबूत बनाने और समाज के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा हुई जैसे दोनो कुरी में रोटी बेटी का नाता , दहेज नाश तेरही मुक्त समाज । दोनों नेताओं ने मिलकर यह संकल्प लिया कि वे यादव समाज की भलाई के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और इसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। भेंट के दौरान यादव समाज के प्रदेश नेता गिरधारी यादव उपस्थित रहे और सभी ने समाज की एकता और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
Check Also
द्वितीय चरण में नामित गांवों में जैविक खेती को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को किया जाएगा जागरूक
Spread the loveबदायूँ जनपद में द्वितीय चरण के अंतर्गत नमामि गंगे जैविक खेती योजनान्तर्गत जैविक …
Budaun Amarprabhat