Breaking News

एडवोकेट शाहनवाज़ अल्वी के आवास पर सामूहिक रोज़ा इफ्तार, हजारों हिंदू-मुस्लिमों ने मिलकर किया इफ्तार

Spread the love

बिल्सी। नगर के वार्ड संख्या 5 के सभासद एवं भाकियू हलधर के जिला प्रभारी एडवोकेट शाहनवाज़ अल्वी के साहबगंज स्थित आवास पर रोज़ा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे हजारों हिंदू-मुस्लिम लोगों ने एक साथ सामूहिक रूप से रोज़ा इफ्तार कर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।
इस अवसर पर एडवोकेट शाहनवाज़ अल्वी ने कहा कि रमज़ान का पवित्र महीना मुस्लिम समाज के लिए इबादत, सब्र और रहमतों का महीना होता है। इफ्तार का आयोजन केवल रोज़ा खोलने तक सीमित नहीं रहता, बल्कि यह समाज में प्रेम, भाईचारा और एकता को मजबूत करने का माध्यम भी बनता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है और लोगों के बीच आपसी विश्वास मजबूत होता है।
इफ्तार कार्यक्रम में चेयरमैन बिल्सी श्रीमती ज्ञान देवी सागर, पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सागर, सपा जिला सचिव रईस अहमद, सरताज अल्वी बाबा, फिरासत खान, शाकिर गौरी, इकरार कस्सार, सुनील सागर, भाकियू हलधर के जिलाध्यक्ष राहुल सोलंकी, हाफिज रऊफ (आयशा मस्जिद), हाफिज उस्मान (नूरी मस्जिद), हाफिज असरारुल हक (जामा मस्जिद), हाफिज शाह मोहम्मद (कोठी वाली मस्जिद), तेजस्वी सागर, नदीम चौधरी, अमजद खान, अकरम कुरैशी, जाबिर अल्वी, रवि सागर, जीशान अब्बासी, शराफत अल्वी, नाजिम अल्वी, अफसर अल्वी कल्लू, मोनिश अल्वी, इरफान कुरेशी, शाकिर सिद्दीकी, दिलशाद मुल्लाजी, कुलदीप गुप्ता, रामसिंह शाक्य, त्रिभुवन शाक्य, बब्बू अब्बासी, अखिलेश सिंह, बबलू सागर, दिलीप सभासद, सत्यपाल सिंह (सभासद पति), राजीव गोस्वामी, मनोहर मास्साब, हुसनत अल्वी, हैप्पी ठाकुर, प्रशांत जैन ‘ट्री मैन’, निशांत वार्ष्णेय लिपिक, राजीव शर्मा लिपिक, युधिष्ठिर बाबूजी, इरफान कस्सार, रिजवान मलिक, फिदा हुसैन, सोहिल मलिक, तौहीद रज़ा, इबले हसन, वाजिद अल्वी, आबिद गौरी, पप्पू अल्वी, सफदर अली अल्वी, विक्रम माहेश्वरी, अनुज गोस्वामी, जमील प्रेस वाले, फतेह फरीदी, फहीम अब्बासी, साहिल सैफी, आबिद अली अल्वी, अहमद जान अब्बासी, यामीन अब्बासी, मैकू अब्बासी, समीर अल्वी, शोएब अल्वी, अल्तमश अल्वी, अरमान अल्वी, चांद एडवोकेट, रफीक अब्बासी, अंसार अल्वी, राजा अल्वी, राजीव राठौर, अजय माहेश्वरी, नाजिम सिद्दीकी, फैजान अब्बासी, नवाब अल्वी, डॉ. इकबाल, रिहासत ठेकेदार, दीन मोहम्मद मलिक समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों खैरी, बहटा गुसाईं, उलइया, खुलेट, गुधनी और उघैती सहित कई गांवों से आए लोगों ने भी इफ्तार में शामिल होकर मुल्क की तरक्की और आपसी भाईचारे की दुआ की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

खितौरा में पुलिस मौजूदगी में हुआ गैस सिलेंडरों का वितरण, उपभोक्ताओं को मिली राहत

Spread the loveउघैती (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव खितौरा स्थित बनवारी लाल भारत गैस एजेंसी …

error: Content is protected !!