Breaking News

भाकियू की मासिक पंचायत में 7 सूत्री मांगपत्र सौंपा, समस्याओं का समाधान न होने पर धरने की चेतावनी

Spread the love

सहसवान। सोमवार को ब्लॉक परिसर सहसवान में भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत आयोजित की गई। पंचायत में तहसील व ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों की मौजूदगी में सीडीपीओ सहसवान और एपीओ मनरेगा को सात सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
पंचायत में किसानों और संगठन के पदाधिकारियों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए दवा का छिड़काव कराने, ब्लॉक परिसर में सभी सफाई कर्मचारियों की सूची चस्पा करने और उनके ड्यूटी वाले गांवों का उल्लेख करने, सचिवालय पर माह में एक बार सार्वजनिक पंचायत आयोजित कराने की मांग की गई।
इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों पर बाल पोषाहार की सूची सार्वजनिक रूप से चस्पा करने तथा किन-किन बच्चों को पोषाहार वितरित किया जाता है इसकी सूची भी सार्वजनिक करने की मांग रखी गई। साथ ही ब्लॉक प्रशासन से क्षेत्र में घूमंतू पशुओं की व्यवस्था कराने की भी मांग की गई।
किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि इन समस्याओं का समाधान जल्द नहीं किया गया तो ब्लॉक परिसर में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
इस दौरान सीडीपीओ सहसवान व एपीओ मनरेगा ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
पंचायत में जिला अध्यक्ष रामा शंकर शंखधार, जिला प्रभारी झांझन सिंह, जिला सचिव रण सिंह, पप्पू यादव, जिला उपाध्यक्ष अजयवीर सिंह यादव, तहसील अध्यक्ष नत्थू, ब्लॉक अध्यक्ष महिपाल सिंह यादव, तहसील उपाध्यक्ष जयपाल सिंह कश्यप, ब्लॉक उपाध्यक्ष सतीश कश्यप, अशोक यादव, तिर्मल सिंह, युवा ब्लॉक अध्यक्ष देहगवां चंद्रपाल यादव, ब्लॉक अध्यक्ष जुगल जगत सिंह, हर चरण लाल वर्मा, तहसील प्रभारी मिलाल नेताजी, ब्लॉक उपाध्यक्ष रामविलास, ग्राम अध्यक्ष बालकिशन, ऋषिपाल सिंह यादव, संजीव यादव, महिला तहसील अध्यक्ष अलका आर्य, धर्मेंद्र आर्य, कल्याण सिंह, वीरेश बाबू, ग्राम प्रवक्ता बालिस्टर सिंह, युवा तहसील अध्यक्ष देव आकाश यादव, रामचंद्र, बालवीर, गजेंद्र सिंह, जयपाल, ओमपाल, उरविंदर, विजेंद्र सिंह, पूर्व तहसील अध्यक्ष शमशेर अली खान, प्रवेश कुमार, मसरत अली, मीडिया प्रभारी रमेश, युवा ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश यादव, युवा जिला अध्यक्ष अमरपाल सिंह यादव, भागीरथ, सनी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी व डीएम ने किया कछला घाट का निरीक्षण

Spread the loveबदायूँ: 05 जून। डीआईजी पुलिस बरेली अजय साहनी, डीएम अवनीश राय ने कछला …

error: Content is protected !!