Breaking News

सैलून संचालक को अज्ञात बदमाश ने मारी गोली, हालत गंभीर; एसएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

Spread the love

बदायूं। थाना उघैती क्षेत्र के गांव खेड़ा में सोमवार को एक सैलून संचालक को अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए पहले सीएचसी रुदायन ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी हालत को देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं रेफर कर दिया।
पुलिस के अनुसार ग्राम खेड़ा निवासी समीर (पुत्र जाहिद), जो गांव में समीर हेयर सैलून चलाते हैं, को अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार दी। सूचना मिलते ही थाना उघैती पुलिस मौके पर पहुंची और घायल समीर को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदायन में भर्ती कराया।
घटना की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जानकारी ली। अधिकारियों ने घटना के शीघ्र खुलासे के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
पुलिस ने इस मामले में थाना उघैती पर मुकदमा संख्या 44/26 धारा 333/109 बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घायल समीर का इलाज राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं में चल रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गुमशुदा महिला की तलाश जारी, पूछताछ के दौरान फरार व्यक्ति की भी खोज में जुटी बिल्सी पुलिस

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बिल्सी (बदायूं)। थाना बिल्सी पुलिस ने गुमशुदा महिला की तलाश …

error: Content is protected !!