Breaking News

शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर पुलिस सख्त: चार थानों से 11 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

बदायूं। जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए शांति भंग करने वाले 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी को न्यायालय में पेश किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में थाना उसहैत पुलिस ने 6 आरोपियों—शिवम प्रताप सिंह, अजीत कुमार, सत्यपाल, अशोक कुमार, उदयप्रताप सिंह और आजाद—निवासी ग्राम खेड़ा जलालपुर को गिरफ्तार किया। सभी को उपजिलाधिकारी दातागंज के समक्ष पेश किया गया।
वहीं थाना कुंवरगांव पुलिस ने ग्राम दुगरैया निवासी अकरम और मोहम्मद जावेद को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
थाना उसावां पुलिस ने ग्राम उदैय्या नगला निवासी रवि और दिलसुख को गिरफ्तार कर उपजिलाधिकारी दातागंज के समक्ष प्रस्तुत किया।
इसी क्रम में थाना हजरतपुर पुलिस ने ग्राम पीपला निवासी भूरे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिजली विभाग में मनमानी के खिलाफ संविदा कर्मचारी लामबंद, 13 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

Spread the loveबिजली विभाग में मनमानी के खिलाफ संविदा कर्मचारी लामबंद, 13 जुलाई से अनिश्चितकालीन …

error: Content is protected !!