Breaking News

धापड़ में डीएनटी महासभा की बैठक: शिक्षा व सरकारी योजनाओं के प्रचार पर जोर, सैलानी बने प्रदेश प्रभारी

Spread the love

बदायूं। तहसील सहसवान क्षेत्र के ग्राम धापड़ में राष्ट्रीय विमुक्त घुमंतु जनजाति महासभा (डीएनटी) की बैठक जिला अध्यक्ष मनोज कुमार बाल्मीकि के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक का संचालन डॉ. एन.पी.एस. सैलानी ने किया, जबकि अध्यक्षता ग्राम प्रधान रोहन सिंह ने की। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार बाल्मीकि मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
बैठक में शिक्षा के महत्व और सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि वंचित और शोषित समाज के लोगों को योजनाओं का पूरा लाभ दिलाना संगठन की प्राथमिकता है।
मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार बाल्मीकि ने कहा कि यदि किसी जरूरतमंद को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है, तो वह जिला अध्यक्ष को अवगत कराते हुए संबंधित अधिकारियों को पत्र की प्रति देकर समस्या का समाधान सुनिश्चित कर सकता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से समाज के बीच सक्रिय रहकर जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने डॉ. एन.पी.एस. सैलानी को डीएनटी महासभा का प्रदेश प्रभारी पद की शपथ दिलाकर उनकी नियुक्ति की घोषणा की।
बैठक के अंत में ग्राम प्रधान रोहन सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र यादव, जिला प्रभारी संजू शर्मा, वेदप्रकाश शर्मा, नन्हे सिंह यादव, दुर्वेश कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद सभी के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

Spread the loveजनपद के 15 केंद्रों पर 33,984 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सुरक्षा और पारदर्शिता पर …

error: Content is protected !!