Breaking News

स्कूली वाहनों पर सख्ती: बिसौली में 41 गाड़ियों की जांच, एक बस फिटनेस फेल

Spread the love

बिसौली। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग सख्त नजर आ रहा है। बुधवार को विशेष अभियान चलाते हुए विभागीय टीम ने क्षेत्र में 41 स्कूली वाहनों की जांच की, जिसमें एक स्कूल बस फिटनेस मानकों पर खरी नहीं उतरी।
अभियान के दौरान जांच की कार्रवाई से स्कूल संचालकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। टीम ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सख्त चेतावनी भी दी।
जांच टीम में कनिष्ठ सहायक शुभम शाक्य, वरिष्ठ सहायक ज्ञानेंद्र प्रकाश, प्रवर्तन कांस्टेबल शमीम अहमद और प्रवर्तन चालक गोविंद सक्सेना शामिल रहे। टीम ने विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण कर प्रबंधन को निर्देश दिए कि कोई भी वाहन बिना वैध फिटनेस और परमिट के संचालित न किया जाए।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि कोई स्कूली वाहन सुरक्षा मानकों की अनदेखी करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ढाबों पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, संदिग्ध डीसीएम चालक सहित हिरासत में

Spread the loveमुजरिया (बदायूं)। मुजरिया से कछला मार्ग पर पुलिस ने एक संदिग्ध डीसीएम वाहन …

error: Content is protected !!