Breaking News

एपीएम कॉलेज में क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन, सचिन और छाया बने चैंपियन

Spread the love


उझानी। एपीएम पीजी कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का बुधवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शानदार प्रदर्शन किया।
दूसरे दिन आयोजित प्रतियोगिताओं में छात्र वर्ग की गोला फेंक में शिवम ने प्रथम, प्रियांशु ने द्वितीय और हर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ में सचिन ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि शुभम दूसरे और पुष्पेंद्र तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में पुष्पेंद्र प्रथम, जितेंद्र द्वितीय और शुभम तृतीय रहे।
छात्रा वर्ग में गोला फेंक में निशा ने पहला, प्रीति ने दूसरा और ब्रजवती ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में छाया ने बाजी मारी, जबकि ऋचा और सोनाक्षी संयुक्त रूप से दूसरे तथा सुगंधा तीसरे स्थान पर रहीं।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि विष्णु भगवान अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल और डॉ. उमेश शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। प्राचार्य डॉ. प्रशांत वशिष्ठ ने क्रीड़ा आख्या प्रस्तुत करते हुए बताया कि प्रतियोगिता में कुल 71 प्रतिभागियों ने अनुशासन के साथ हिस्सा लिया।
महाविद्यालय के निदेशक डॉ. एम.एस.ए. अग्रवाल ने छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। मुख्य अतिथि विष्णु भगवान अग्रवाल ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।
छात्र वर्ग में बीएससी द्वितीय सेमेस्टर के छात्र सचिन और छात्रा वर्ग में बीए अंतिम सेमेस्टर की कुमारी छाया को चैंपियन घोषित किया गया। दोनों को चैंपियन ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में चीफ प्रॉक्टर डॉ. त्रिवेंद्र कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। क्रीड़ा प्रशिक्षक विकास बाबू को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर शिशुपाल सिंह ने किया।
इस मौके पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तहसीलदार के खिलाफ वकीलों का मोर्चा: दातागंज बार ने डीएम से की जांच व तबादले की मांग

Spread the loveदातागंज (बदायूं)। तहसीलदार दातागंज के कथित रवैये से नाराज अधिवक्ताओं ने मंगलवार को …

error: Content is protected !!