Breaking News

कादरचौक में जैविक किसान मेला, रासायनिक खेती छोड़ने का दिया संदेश

Spread the love

कादरचौक। नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत विकास खंड परिसर कादरचौक में कृषक गोष्ठी एवं जैविक किसान मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परियोजना समन्वयक एवं सहायक विकास अधिकारी (कृषि) ने की, जबकि आयोजन कार्यदायी संस्था वायोसर्ट इंटरनेशनल द्वारा कराया गया।
मेले में जिला परियोजना समन्वयक ने रासायनिक खेती से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए किसानों को जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। सहायक विकास अधिकारी (कृषि) ने जैविक तरीकों से दीमक एवं फफूंदजनित रोगों की रोकथाम के उपाय बताए।
जिला प्रभारी लवकुश मिश्रा ने जैविक विधि से फसलों में पोषक तत्व प्रबंधन पर प्रकाश डाला, वहीं डॉ. आर.एस. सिंह ने जैविक खेती में रोग एवं कीट नियंत्रण के उपायों की जानकारी दी। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जैविक खेती अपनाने वाले किसानों को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
इस दौरान पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. नेमपाल सिंह, सहायक विकास अधिकारी डॉ. अजय कुमार, जीवीटीएम कादरचौक के त्रिमोहन सिंह, पीपीएस प्रमोद कुमार, प्रमाणीकरण संस्था से अवधेश कुमार सहित क्षेत्रीय एलआरपी और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में थॉटफुल लीडरशिप प्रतिस्पर्द्धा में सीसीएसआईटी की वंशिका सक्सेना अव्वल

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की …