Breaking News

सचिवालय कर्मचारी संघ का चुनाव संपन्न: धर्मेंद्र सिंह अध्यक्ष, सुजीत आर्य बने महामंत्री

Spread the love

संवाददाता: अजय सिंह, लखनऊ
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सचिवालय सत्कार सेवा कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक आम चुनाव 2026 महासंघ कार्यालय, जवाहर भवन में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया सुशील कुमार बच्चा एवं डी के मिश्रा की देखरेख में पूरी कराई गई।
इस दौरान अध्यक्ष एवं महामंत्री पद के लिए चुनाव हुआ, जबकि अन्य सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव अधिकारी सुशील कुमार बच्चा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की आधिकारिक घोषणा की।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में धर्मेंद्र सिंह अध्यक्ष, सुजीत कुमार आर्य महामंत्री, अजय कमल दास (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), हरेंद्र सिंह कण्डारी (उपाध्यक्ष), विमल कुमार वर्मा (कोषाध्यक्ष), सलमान खान व सुरेश कुमार (संयुक्त मंत्री), अरुण कुमार निगम व पान सिंह बिष्ट (संगठन मंत्री), राम संजीवन व मोहम्मद आशिक (प्रचार मंत्री) शामिल हैं।
इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सुधीर गुप्ता, विम्मी बाजपेई, सिद्दीकी अकबर, उदय सिंह रावत एवं मदन सिंह बिष्ट निर्वाचित हुए।
कार्यक्रम में सतीश कुमार पांडे एवं आकिल सईद बब्लू समेत अन्य पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित टीम को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

27वीं तरावीह में कुरआन मुकम्मल, रज़ा मस्जिद में गूंजा जश्न-ए-महफिल का माहौल

Spread the love बिसौली। रमजान उल मुबारक के आखिरी अशरे में इबादतों का सिलसिला पूरे …

error: Content is protected !!