Breaking News

अलविदा जुमे पर गूंजी इबादत की आवाज: बदायूँ में अमन-चैन की मांगी गई दुआ, कल ईद

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूँ
बदायूँ। रमजान के आखिरी जुमा ‘अलविदा’ के मौके पर शहर समेत पूरे जिले की मस्जिदों में अकीदत के साथ नमाज अदा की गई। नमाज के दौरान लोगों ने देश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी। अलविदा जुमे की नमाज को इस्लाम में विशेष महत्व दिया जाता है, जिसे बड़ी संख्या में नमाजियों ने अदा किया।
शहर की प्रमुख मस्जिदों—जामा मस्जिद शम्सी, मदरसा आलिया कादरिया, अली शहीद साहब वाली मस्जिद, हाजी बुखारा साहब वाली मस्जिद, हज़रत मेहंदी मियां साहब वाली मस्जिद, चौधरी सराय वाली मस्जिद समेत अन्य स्थानों पर विशेष इंतजाम किए गए थे। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी और ईद को लेकर उत्साह दिखाई दिया।
सुरक्षा के मद्देनजर मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा, जिससे पूरे शहर में शांति और व्यवस्था बनी रही।
अब शनिवार 21 मार्च को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा, जिसके लिए लोगों में खासा उत्साह है।
📌 इंसेट: जानिए किस मस्जिद में कब होगी ईद की नमाज
मदरसा आलिया कादरिया – सुबह 6:45 बजे
हाजी बुखारा साहब वाली मस्जिद (मौलवी टोला) – 7:30 बजे
मस्जिद इस्माइल नागरान – 7:00 बजे
कोठी वाली मस्जिद (शहवाजपुर) – 8:00 बजे
जामा मस्जिद शम्सी – 8:30 बजे
शाह उजाला मस्जिद (नाहरखां सराय) – 8:30 बजे
मस्जिद कटरा आलम शाह – 8:30 बजे
मस्जिद सोथा खेल – 8:15 बजे
मस्जिद सलमानी सोथा – 8:15 बजे
हजरत अहमद खंदा साहब (सोथा) – 8:00 बजे
सय्यदों वाली मस्जिद (सोथा) – 7:45 बजे
ईदगाह शम्सी – 9:30 बजे
मस्जिदुल मुत्तकीन (सैय्यद बाड़ा) – दोपहर 1:00 बजे
इसके अलावा शहर व जिलेभर की अन्य मस्जिदों में भी निर्धारित समयानुसार ईद-उल-फितर की नमाज अदा की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सुसज्जित गार्ड की सलामी, नेतृत्व का अभिनंदन ।

Spread the loveसुसज्जित गार्ड की सलामी, नेतृत्व का अभिनंदन । कल पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में …

error: Content is protected !!