Breaking News

नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की आराधना, मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Spread the love

बिल्सी। नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को नगर के हनुमानगढ़ी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मां ब्रह्मचारिणी के साथ अन्य देवी-देवताओं का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
इसके अलावा मोहल्ला संख्या दो स्थित मां शीतला देवी मंदिर, नव दुर्गा देवी मंदिर, शिव शक्ति भवन, कुटीर मंदिर, देववाणी मंदिर, चामुंडा देवी मंदिर समेत अन्य मंदिरों में भी भक्तों ने माता रानी का जलाभिषेक किया और आस्था प्रकट की।
नगर के मुख्य बाजार स्थित कुटी मंदिर एवं मोहल्ला संख्या दो स्थित नीलकंठेश्वर महाराज मंदिर में महिलाओं ने मां दुर्गा की आराधना करते हुए भजन-कीर्तन किया। भक्ति गीतों से मंदिरों का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
मान्यता है कि नवरात्र के दौरान मां के भजनों का विशेष महत्व होता है। जो महिलाएं श्रद्धा भाव से भजन गाती हैं, माता रानी उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। वहीं श्रद्धालुओं ने घरों और मंदिरों में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

स्वाइन फ्लू के मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क, सीएचसी में बांटे मास्क

Spread the loveबिल्सी में मरीजों और तीमारदारों को किया जागरूक, सावधानी बरतने की अपील बिल्सी। …