संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूँ
बदायूँ। ईद-उल-फितर के मद्देनज़र जिले में कानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। शनिवार को जिलाधिकारी अवनीश राय ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कबूलपुरा स्थित ईदगाह का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ईद के मौके पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी व्यवस्थाएं समय से दुरुस्त रहनी चाहिए।
इस दौरान पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे और व्यवस्थाओं को लेकर आपसी समन्वय पर जोर दिया गया। प्रशासन का कहना है कि त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए हर स्तर पर तैयारी की जा रही है।![]()
Budaun Amarprabhat