संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूँ
बदायूँ। ईद-उल-फितर के मौके पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने ईदगाह में नमाज अदा की और हर साल की तरह इस बार भी उनकी ओर से विशेष कैंप लगाया गया। इस दौरान उन्होंने लोगों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
कैंप में उनके साथ आज़मगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव के निजी सचिव अवधेश यादव और बदायूं लोकसभा सांसद आदित्य यादव के पीआरओ अनिल यादव भी मौजूद रहे। सभी ने नमाजियों से गले मिलकर ईद की बधाई दी। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा के साथ उनके बड़े बेटे दयान रज़ा और छोटे बेटे अदान रज़ा भी मौजूद रहे।
नमाज के बाद बड़ी संख्या में नमाजियों ने भी आबिद रज़ा को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। वहीं युवाओं में उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ देखने को मिली। इसके बाद पूर्व मंत्री आबिद रज़ा जिला काजी हज़रत अतीफ मियां कादरी से मिलने उनके आवास पहुंचे।
इस अवसर पर अवधेश यादव, अनिल गोस्वामी, विधानसभा अध्यक्ष ओमवीर सिंह, सभासद अनवर खान, मुशाहिद, अरविंद राठौर, पूर्व सभासद हारून, साजिद नेता जी, मोहम्मद मियां, फ़रहत सिद्दीकी, अनीस सिद्दीकी, हर्षित यादव, शशांक यादव, दिनेश एडवोकेट, सीएल गौतम एडवोकेट, बब्लू रिजवान, अफसर अली, कौसर अली, युनुस अल्वी, जाहिद गाजी, विलाल लोदी, शहजादे सलमानी व नगर पालिका स्टाफ सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat