Breaking News

सपा नेताओं ने गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद, रईस अहमद के आवास पर जुटा जनसैलाब

Spread the love


संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूँ
बदायूँ। ईद-उल-फितर के मौके पर समाजवादी पार्टी के नि. जिला सचिव रईस अहमद के आवास पर मुबारकबाद देने वालों का तांता लगा रहा। इस दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ठाकुर योगेंद्र सिंह तोमर स्वयं उनके घर पहुंचे और गले मिलकर ईद की बधाई दी।
ईद के अवसर पर दिनभर रईस अहमद के आवास पर लोगों का आना-जाना लगा रहा, जहां सभी ने एक-दूसरे से गले मिलकर भाईचारे का संदेश दिया। इस मौके पर अकील अहमद, सईद अहमद, शाकिर हुसैन, दिलशाद सिद्दीकी, शाहिद राइन, भदौरिया जी, ठाकुर राजीव, फिरासत हुसैन, फैज़ान राइन, शाहिद सिद्दीकी, दानिश सिद्दीकी, मोनिस सिद्दीकी, अनस उर्फ बिलाल सिद्दीकी, अफ़ज़ान सिद्दीकी, मनोज यादव, राजपाल यादव, शेर मोहम्मद कस्सर, आसिफ शेख, राशिद अल्वी, यश तोमर समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी और आपसी सौहार्द एवं भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!