Breaking News

तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग तेज: बार काउंसिल अध्यक्ष ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र, जांच के आदेश

Spread the love

बदायूँ
दातागंज। तहसीलदार दातागंज द्वारा अधिवक्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार और झूठे मुकदमे दर्ज किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। दातागंज तहसील बार वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने पूरे प्रकरण की शिकायत बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश से की।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शिवकुमार गौड़ ने मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ को पत्र भेजकर घटना की जांच कराने और संबंधित तहसीलदार को तत्काल दातागंज से हटाने की मांग की है। साथ ही जिलाधिकारी बदायूँ और उप जिलाधिकारी दातागंज को भी फोन पर निर्देश दिए गए हैं कि मामले का शीघ्र निस्तारण किया जाए, जिससे वादकारियों, अधिवक्ताओं और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
बार काउंसिल अध्यक्ष से मिलने गए प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, जनरल सेक्रेटरी संतोष कुमार सिंह, सह सचिव (प्रकाशन) संदीप कुमार सिंह, कुलदीप अग्निहोत्री, तरुण कुमार शर्मा उर्फ दीपक सहित अन्य अधिवक्ता शामिल रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने बार काउंसिल अध्यक्ष को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया, जिसके बाद अध्यक्ष द्वारा जारी पत्र की प्रति भी साझा की गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!