Breaking News

ईद पर अदब और मोहब्बत का संगम, शायर अहमद अमजदी ने बांटी खुशियां और दुआएं

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। ईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर शहर में भाईचारे, मोहब्बत और सौहार्द की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। बदायूं के मशहूर शायर एवं कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव अहमद अमजदी बदायूंनी ने ईदगाह शम्सी में ईद की नमाज़ अदा की और मुल्क की सलामती के लिए दुआएं मांगीं।
नमाज़ के बाद उन्होंने हज़रत अबू बकर मुए ताब शाह विलायत छोटे सरकार रहमतुल्लाह अलैह के आस्ताने पर हाज़िरी देकर सलाम पेश किया, जहां दरगाह के पीर सैय्यद मंज़र अली साहब ने उनके साथ खुसूसी दुआ की। इसके बाद उन्होंने पूर्व मंत्री एवं पूर्व सदर विधायक आबिद रजा से मुलाकात कर ईद की मुबारकबाद दी और नमाजियों से गले मिलकर खुशियां साझा कीं।
ईद के इस पाक मौके पर अहमद अमजदी अपने अक़ीदत के केन्द्र मदरसा आलिया कादरिया पहुंचे, जहां उन्होंने अपने पीरो-मुर्शिद, काज़ी-ए-जिला पीर अब्दुल गनी मुहम्मद अतीफ मियां कादरी से मुलाकात कर दुआएं तलब कीं। इसके पश्चात वह हज़रत मुहम्मद अनवर अली सुहैल फरीदी, सज्जादानशीन आबादानिया फरीदिया बदायूं शरीफ के निवास पर पहुंचे और उनसे भी ईद मिलकर आशीर्वाद लिया।
इसके बाद उन्होंने उर्दू अकादमी के पूर्व चेयरमैन, पूर्व मंत्री, सपा के वरिष्ठ नेता एवं ऑल इंडिया वक्फ बोर्ड के सदस्य मौलाना डॉ. यासीन अली उस्मानी से उनके निवास पर मुलाकात की, जहां शहर और देश के मौजूदा हालात पर संजीदा गुफ्तगू भी हुई।
इस दौरान जुन्नू भाई, जावेद फरीदी, शाहनवाज़ कादरी, मुहम्मद अली, गुड्डू भाई सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और शहर के सम्मानित नागरिक मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और भाईचारे का संदेश दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

प्रसिद्ध संत सूफी शरीफ़ सरमद का दो दिवसीय सालाना उर्स के मौके पर तरही मुशायरे का आयोजन

Spread the loveबिसौली। नगर के प्रसिद्ध संत सूफी शरीफ़ सरमद का दो दिवसीय सालाना उर्स …

error: Content is protected !!