Breaking News

ईद पर जामा मस्जिद शम्सी में सजा खुशियों का मेला, बच्चों ने जमकर की मस्ती

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस बार भी जामा मस्जिद शम्सी परिसर में बच्चों का रंगारंग मेला लगा, जहां खुशियों और उत्साह का माहौल देखने को मिला। मेले में बच्चों से लेकर बड़ों तक ने जमकर लुत्फ उठाया।
मेले में बच्चों ने चाट, पकौड़ी, चाऊमीन, गोलगप्पे, जलेबी, समोसे, कोल्ड ड्रिंक, सॉफ्टी और हलवा-पराठा समेत तमाम व्यंजनों का स्वाद लिया। वहीं एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद भी दी।
मेला परिसर में लगे झूले और खिलौनों ने बच्चों को खासा आकर्षित किया। बच्चों ने झूलों का आनंद लेते हुए जमकर मौज-मस्ती की। परिवार के लोग भी अपने बच्चों के साथ मेले में पहुंचे और उन्हें मनपसंद चीजें खिलाने-पिलाने के साथ खरीदारी कराई।
पूरे मेले में रौनक और चहल-पहल का माहौल रहा, जहां हर चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में दीक्षारंभ 2025 के समापन सत्र में समझाई छात्रों को यूनिवर्सिटी की रीति-नीति

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में यूजीसी एवम् केन्द्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय के …