Breaking News

गुन्नौर में ईद मिलन समारोह: भाईचारे और सद्भाव का दिया संदेश

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
सम्भल/गुन्नौर। कस्बा गुन्नौर में राष्ट्रीय युवा वाहिनी भारतीय जागरूक परिषद (भाजपा सहयोगी संगठन) के बैनर तले ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष राशिद अली के आवास, नेहरू चौक स्थित कैंप कार्यालय पर हुआ, जहां लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
इस अवसर पर सेवइयां, फेनी, खजूर व मिठाइयां वितरित कर खुशियां साझा की गईं। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करने का संदेश दिया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित हरीश गौतम ने कहा कि ईद-उल-फितर अमन और शांति का प्रतीक है, जो प्रेम, दया और आपसी सद्भाव का संदेश देता है। रमजान के महीने में किए गए संयम और सेवा से समाज में एकता और करुणा को बढ़ावा मिलता है।
अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष साजिद सफदर ने कहा कि त्योहारों के दौरान समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सभी लोग मिलजुलकर पर्व मनाएं, यही देश की परंपरा है।
इस दौरान भाजपा नेता अजीत कुमार, राजू यादव, ब्लॉक प्रमुख हनी यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में नवनीत गांधी, जाहिद सैफी, कुमोद वार्ष्णेय, धर्मेंद्र प्रजापति, इंदिवर सिंह सहित अनेक लोगों ने सहभागिता कर ईद की बधाई दी।
समारोह में क्षेत्र के लोगों की अच्छी खासी भागीदारी रही और पूरे आयोजन में सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!