Breaking News

गाजीपुर में बड़ी चोरी से दहशत, लाखों का सामान ले उड़े बदमाश

Spread the love

यादव महासभा का फूटा गुस्सा, प्रशासन पर उठाए सवाल
लखनऊ/गाजीपुर। जनपद के थाना जंगीपुर क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में बीती रात हुई चोरी की बड़ी वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। अज्ञात बदमाश घर में घुसकर लाखों रुपये के गहने और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही यादव महासभा का प्रतिनिधि मंडल पीड़ित संजय यादव के घर पहुंचा और परिजनों से मुलाकात कर पूरी जानकारी ली। प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की।
महासभा के मार्गदर्शक एवं पूर्व डीआईजी बलिकरन यादव ने कहा कि जनपद में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाएं कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वे बेखौफ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
जिलाध्यक्ष सुजीत साइकिल और कार्यकारी जिलाध्यक्ष रामज्ञान सिंह यादव ने प्रशासन से घटना का शीघ्र खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि आमजन का भरोसा कायम रह सके। वहीं जिला उपाध्यक्ष सिंहासन यादव और कार्यालय प्रभारी अजय प्रताप यादव ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
प्रतिनिधि मंडल के अन्य सदस्यों ने भी घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की वारदातें समाज में भय का माहौल पैदा करती हैं। इधर, पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन घटना के बाद गांव में डर और आक्रोश दोनों का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!