Breaking News

जमीनी विवाद में युवक चढ़ा टावर पर, दूसरी बार किया हाई वोल्टेज ड्रामा

Spread the love

बिसौली। नगर में जमीनी विवाद को लेकर एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि युवक इससे पहले भी कुछ महीने पूर्व इसी तरह टावर पर चढ़कर विरोध जता चुका है। इस बार भी उसने आरोप लगाया कि उसकी जमीन पर जबरन कब्जा कर विवादित बोर्ड लगा दिया गया है और कई लोगों द्वारा उसके साथ दबंगई व उत्पीड़न किया जा रहा है।
युवक का कहना है कि समस्या का समाधान न होने के चलते उसे यह कदम उठाना पड़ा। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई है, जबकि पुलिस और प्रशासन के अधिकारी युवक को सुरक्षित नीचे उतारने में जुटे हैं।
फिलहाल पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने और मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास कर रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सेंटर का एक बरस बेमिसाल, सौ प्लस मरीजों ने अपने अनुभव किए साझा

Spread the love ख़ास बातें टीएमयू के रोबोटिक ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सेंटर की प्रथम वर्षगांठ पर …

error: Content is protected !!