Breaking News

एचपीसीएल डबल मर्डर केस: जांच उझानी कोतवाली को ट्रांसफर, विवेचना जारी

Spread the love

बदायूं। जनपद में चर्चित एचपीसीएल डबल मर्डर प्रकरण की जांच अब उझानी कोतवाली को स्थानांतरित कर दी गई है। इससे पहले यह मामला मूसाझाग थाने में दर्ज था। अब नए सिरे से विवेचना उझानी पुलिस द्वारा की जा रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले में संबंधित पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जांच प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। प्रकरण में एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
प्रारंभिक जांच में घटना के कारणों और परिस्थितियों को लेकर विभिन्न पहलुओं पर विचार किया जा रहा है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी किसी अंतिम निष्कर्ष की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अचानक पेड़ गिरने से बाल-बाल बचा दुकानदार पेड़ गिरने से पास खड़े लोगों में मची अफरा तफरी

Spread the loveबिजली के तार हुए क्षतिग्रस्त, स्कूल के छात्र महज दस कदम दूर थे …