Breaking News

जलभराव से त्रस्त ग्रामीणों का तहसील पर प्रदर्शन, सुनवाई न होने का आरोप

Spread the love

बिल्सी। क्षेत्र के धनौली गांव में मुख्य सड़क पर जलभराव की समस्या से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीण तहसील मुख्यालय पहुंचे और प्रदर्शन कर अधिकारियों से शिकायत की।
ग्रामीण श्याम यादव ने बताया कि गांव की अधिकांश सड़कों पर जलभराव बना रहता है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया।
प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जलभराव के चलते कई लोग फिसलकर घायल हो चुके हैं, लेकिन ग्राम प्रधान और जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आरटीओ मेरठ ने किया परिवहन कार्यालय का औचक निरीक्षण

Spread the loveजनसुविधाओं की समीक्षा कर पेंडेंसी खत्म करने के दिए सख्त निर्देश बदायूं। उत्तर …