Breaking News

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Spread the love

बदायूं। जनपद में अपराध नियंत्रण और अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी दातागंज के नेतृत्व में चल रहे अभियान के दौरान थाना अलापुर पुलिस ने कस्बा ककराला स्थित कब्रिस्तान के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान इलियास पुत्र अखलाक निवासी वार्ड नंबर 4 कस्बा ककराला थाना अलापुर के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
इस संबंध में थाना अलापुर पर मुकदमा संख्या 52/2026 धारा 3/25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक सुमित कुमार सहित पुलिस टीम शामिल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बीजेपी जन कल्याण मंच का विस्तार, सूफी मुजाहिर जिला अध्यक्ष व इमशाद अली बने उपाध्यक्ष

Spread the loveसहसवान। भारतीय जनता पार्टी जन कल्याण मंच को और अधिक गति देने के …

error: Content is protected !!