Breaking News

सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी गईं जन समस्याएं, मौके पर हुआ निस्तारण

Spread the love

बिल्सी (बदायूं)। तहसील बिल्सी में सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों ने जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना और कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया।
कार्यक्रम में एडीएमई बदायूं अरुण कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर विधिक और न्यायोचित निस्तारण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान एसडीएम बिल्सी प्रेमपाल सिंह और क्षेत्राधिकारी के.के. तिवारी भी मौजूद रहे। उन्होंने भी फरियादियों की समस्याएं सुनकर उनके समयबद्ध समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अधिकारियों ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता है, जिससे आमजन को राहत मिल सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आश्रम के दिव्यांग बच्चों के लिए एक वाशिंग मशीन भेंट की।

Spread the loveबिसौली। जायन्ट्स ग्रुप बिसौली सिटी द्वारा मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्र …

error: Content is protected !!